महतारी वंदन योजना की ई केवाईसी करवाने ग्राम पंचायत पहुंची महिलाएं
बिर्रा, 14 अप्रैल 2026: विकासखंड बखानीडीह के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं के लिए केवाईसी का विशेष अभियान जोरों पर है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़ी महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे खाते में मिलती है, लेकिन केवाईसी पूर्ण न होने से भुगतान में बाधा आ रही थी। अब नए सिरे से ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
ई केवाईसी करवाने भारी संख्या में पहुंची महिलाएं
मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में पहले ही दिन लगभग 120 महिलाओं ने केवाईसी कराया। कुल 2135 महिलाओं की सूची में शामिल लाभार्थियों का केवाईसी किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रखा गया है। अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है, इसलिए सभी पात्र महिलाओं से अपील है कि शीघ्र लाभ उठाएं। पंच एकांश पटेल, बलराम कश्यप एवं बुन्दराम यादव ने बताया कि जिन महिलाओं का नाम केवाईसी सूची में है, उनका नाम बुधवार को ग्राम पंचायत भवन पर चस्पा कर दिया जाएगा, ताकि बाकी महिलाओं का ज्यादा भीड़ न हो।
इस अवसर पर पंच वर्ड नंबर 09 एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल, पंच बलराम कश्यप, बूंदराम यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फूल बाई खूंटे, सरिता नेताम, हेमलता देवांगन, वीणा महंत, शांति कश्यप, मैना गोड़, पुत्री पांडेय तथा कंप्यूटर ऑपरेटर रामेश्वर कश्यप उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ