Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : थार गाड़ी की तोड़ फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15-16 मई की दरमियानी रात हुई इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी राजवीर धाकड़ को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी उत्पाती मानसिकता का है और विवाद की स्थिति पैदा करने वाले कार्यों में दिलचस्पी दिखाता है।

गौरतलब है कि आरोपी ने मामा टावर के पास खड़ी प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ की थी। घटना में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया था, वहीं अगले शीशे और म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी और क्षेत्र के कुछ व्यापारी कोतवाली थाना पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे और उनकी टीम को पुष्प गुच्छ भेंट कर त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ