Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: गड़ासी और बंदूक लेकर पहुंचे आरोपी, दोनों पक्षों के कई लोग घायल


शिवपुरी जिले के बैराड थाना क्षेत्र के खद्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गड़ासी और लाठी-डंडे चल गए। घटना में दोनों पक्षों के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक करीब आठ माह पहले एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष के परिवार की बहू को भगाकर ले गया था। बाद में पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव और रंजिश चली आ रही थी।

खद्द गांव निवासी बृजमोहन यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने भाई सियाराम यादव के साथ खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान गांव के ऐवरन यादव, वीरू यादव, सिंधिया यादव और मेघसिंह यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि ऐवरन यादव बंदूक लेकर आया था और सभी आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर उसके भाई रामहेत यादव, भाभी सेवा यादव और भतीजे लोकेन्द्र व राजेन्द्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपियों ने गड़ासी से हमला कर दिया। हमले में सियाराम यादव के सिर, सेवा यादव के हाथ, रामहेत यादव के माथे और हाथ, लोकेन्द्र यादव के कंधे और पैर तथा राजेन्द्र यादव के सिर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे बृजमोहन यादव भी घायल हो गए।


पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ