Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पति से तलाक दिलाने का झांसा देकर विवाहिता को भगाया, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर विवाहिता को भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को अपने साथ ग्वालियर ले गया था, जहां दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 26 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 16 मई को महिला को ग्वालियर से बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा निवासी मनोज भट्ट ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 वर्षीय पीड़िता की शादी कुछ साल पहले हुई थी। आरोपी मनोज महिला को शादी से पहले से जानता था। शादी के बाद आरोपी लगातार महिला को पति से तलाक लेने के लिए उकसाता रहा और बाद में शादी का वादा कर उसे अपने साथ भगा ले गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज पुत्र रमेश राव उम्र 27 साल निवासी बीलवारा थाना पोहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में टीआई रोहित दुबे, एसआई सुमित शर्मा, एसआई भावना राठौड़, प्रधान आरक्षक विपिन भदौरिया और प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ