Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पिछोर एसडीएम ने भौती में सड़क पर हुए अतिक्रमण को कराया मुक्त


शिवपुरी,  कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी ममता शाक्य के मार्गदर्शन में राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम द्वारा आज भोंती कस्बे में एक सैकड़ा से अधिक स्टाल, दुकाने स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण को दलबल के साथ  हटाया। लोगों की भारी भीड़ के बावजूद बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हटा दिया गया।

ग्राम पंचायत भोंती द्वारा गत दिवस को नोटिस देकर सड़क किनारे, डिवाइडर और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। किंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा नोटिस गंभीरता से ना लेते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जिस कारण बुधवार को सुबह अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य, एसडीओपी पुलिस प्रशांत शर्मा, तहसीलदार एसएस गुर्जर, नायब तहसीलदार शुभम गर्ग, थाना प्रभारी घनश्याम सिंह सहित ग्राम पंचायत सचिव, आर.आई., पटवारी एवं पुलिस बल के द्वारा  अतिक्रमण हटाया गया।

एक दिन पहले ही पंचायत सचिव द्वारा मुनादी करा दी गई थी कि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों और पुलिस बल को देखकर लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया पर अधिकारियों की सख्ती के चलते डिवाइडर पर रखे स्टाल, सड़क किनारे सब्जी मंडी और स्कूल रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे को हटाया गया जिसमें करीब 105 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। यह रोड भौंती कस्बे से होकर भोपाल तक जाती है। सड़क पर कब्जे होने से 40 फीट की सड़क 15 फीट रह गई थी इससे घण्टो जाम लगा रहता था।

पुनः अतिक्रमण न हो इसके लिए ग्राम पंचायत ने डिवाइडर पर लगाई रेलिंग


अतिक्रमणकारी डिवाइडर पर पुनः अतिक्रमण न कर लें, इसके लिए भी व्यवस्था कर दी गई। ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार डिवाइडर पर अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी आती थी। जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस बारे में शिकायत की गई थी इससे अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, साथ ही डिवाइडर पर रेलिंग भी लगाई जा रही है ताकि भविष्य में कोई डिवाइडर पर अतिक्रमण न कर सके। अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य ने कहा कि भौंती का अतिक्रमण हटाया गया है अगर कोई पुनः अतिक्रमण करेगा तो सख्त कार्रवाई की 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ