Music

BRACKING

Loading...

निविदा : एनसीसी कैडेट शिविर का आयोजन 01 जून से 10 जून तक राशन सामग्री के लिए निविदा आमंत्रित

शिवपुरी, 19 मई 2026/ 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर का आयोजन 01 जून से 10 जून की अवधि में कार्यालय प्राचार्य माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी ग्वालियर रोड़ मेडीकल कॉलेज के पास शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।

कमान अधिकारी कर्नल वीर सिंह दहिया ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था के लिए राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं निविदा आमंत्रित किये गए हैं। संबंधित निविदा 30 मई को कार्यालयीन समय के दौरान सिंधिया छत्री के पास स्थित 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी मो. 9462036215 से प्राप्त की जा सकती है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ