Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गंगा दशहरा पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी शुभकामनाएं, कहा- मां गंगा जीवनदायिनी चेतना की पावन धारा


शिवपुरी/गुना। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 


सिंधिया ने अपने संदेश में कहा, "ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः। मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति, सभ्यता और जीवनदायिनी चेतना की पावन धारा हैं। ‘गंगा दशहरा’ के इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"


उन्होंने आगे कहा कि राजा भगीरथ की तपस्या और भगवान शिव के आशीर्वाद से धरती पर अवतरित मां गंगा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखें।


गौरतलब है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा राजा भगीरथ के प्रयासों से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।


"मां गंगा हमारी संस्कृति की पहचान हैं। गंगा दशहरा पर प्रार्थना है कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।" - ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ