Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : खेत के रास्ते से शुरू हुआ विवाद, हवाई फायरिंग तक पहुंचा मामला, रात में हुई गोलीबारी


शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेत के रास्ते के विवाद के साथ-साथ रेत खदान चलाने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। खास बात यह है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

ग्राम सीहोर निवासी जीतेन्द्र पुत्र औतार सिंह गुर्जर के मुताबिक करीब दो महीने पहले खेत के रास्ते से निकलने की बात पर परिवार के ही प्रशांत गुर्जर से विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।

जितेन्द्र के मुताबिक 23 मई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने पिता औतार सिंह गुर्जर के साथ घर के बाहर खटिया पर बैठा था। इसी दौरान प्रशांत गुर्जर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रशांत गुर्जर ने कट्टे से कई हवाई फायर कर दिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य बाबा जगजोर सिंह गुर्जर और उदयभान गुर्जर मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देख आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।


वहीं ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच रेत खदान के संचालन को लेकर भी विवाद चल रहा है, जिससे तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। फिलहाल सीहोर थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 125, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ