Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बेटे को नौकरी से निकलवाया, फिर पति की क्लीनिक भी कराई बंद, महिला ने भजन समिति संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

शिवपुरी शहर की एक महिला ने भजन समिति से जुड़े युवक पर अश्लील हरकतें करने, मिलने का दबाव बनाने और विरोध करने पर परिवार को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले उसके बेटे की नौकरी छुड़वा दी और बाद में उसके पति की क्लीनिक भी बंद करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब पांच महीने पहले बागेश्वर हनुमान चालीसा भजन समिति से जुड़ी थीं। इसी दौरान उनकी पहचान संजय गौतम से हुई। महिला के अनुसार बाद में संजय गौतम ने अलग समिति बनाई और उन्हें उसमें जोड़ लिया।

महिला का आरोप है कि समिति के कार्यक्रमों के दौरान संजय गौतम बुरी नियत से उसे छूता था। 28 जनवरी 2026 को हनुमान चालीसा कार्यक्रम में भी उसने अशोभनीय हरकत की, जिसके बाद उसने समिति में जाना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर मिलने का दबाव बनाने लगा और अश्लील बातें करने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मना करने पर आरोपी ने उसके बेटे की नौकरी छुड़वा दी। इतना ही नहीं, तीन दिन पहले उसके पति की खरई-तेढ़ुआ स्थित क्लीनिक भी बंद करा दी।

महिला के मुताबिक आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “

जब तक तुम मुझसे मिलने नहीं आओगी, तुम्हारा पति काम नहीं कर पाएगा अगर मिलने आई तो बेटे की भी नौकरी लगवा दूंगा।


महिला ने पुलिस को एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसमें आरोपी द्वारा धमकी और अश्लील बातें करने का दावा किया गया है। शिकायत के अनुसार 20 मई को भी आरोपी ने फोन कर महिला से अश्लील मांग की और बेटे की नौकरी लगवाने का लालच दिया।


कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजय गौतम के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ