शिवपुरी : बैराड़ कस्बे में एक जिम ट्रेनर ने कस्बे की युवती से दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के उपरांत पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। युवती को उपचार के लिए शिवपुरी रैफर किया।
जानकारी के अनुसार बैराड़ निवासी जिम ट्रेनर अमन शर्मा का कस्बे की एक 25 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में अमन शर्मा ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बैराड़ सहित अलग-अलग शहरों में लेजाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अमन शर्मा ने फरवरी 2026 में किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। सगाई के बाद युवती ने जब अमन से संपर्क कर शादी की बात कही तो वह शादी से मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता ने सोमवार को थाने में जाकर अमन शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के
खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया। इसी क्रम में आज जब आरोपित को डीएनए टेस्ट हेतु सेम्पल के लिए ले जाया जा रहा था, तब पुलिस ने पीड़िता को बुलाया।
जब पीड़िता को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसने उल्टियां करना शुरू कर दी। इसके बाद नगर में अफवाह फैल गई कि पीड़िता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। पीड़िता को अस्पताल से शिवपुरी रैफर किया गया। हालांकि टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तबीयत खराब हुई है, इसी के चलते उसे रैफर किया है। फिलहाल उन्हें जहरीले पदार्थ के संबंध में न तो अस्पताल से कोई सूचना आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पीड़िता को उल्टियां आखिर क्यों हुईं और उसे रैफर क्यों किया गया।
0 टिप्पणियाँ