Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : किरण फाउण्डेशन ने गर्मी के दिनों में शीतल पेय का वितरण

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था किरण फाउण्डेशन के द्वारा गत दिवस अपने सेवा कार्यों के रूप में स्व.किरण गुप्ता स्मृति में शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। इस अवसर पर किरण फाऊंडेशन शिवपुरी के चेयरमैन यशवन्त गुप्ता एवं सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता के द्वारा भोपाल में स्थित महादेव जी का प्राचीन मंदिर भोजपुर में दर्शन का आनंद लिया तत्पश्चात तपती गर्मी में रंग बिरंगी ठंडे ठंडे कोल्ड ड्रिंक का वितरण प्रसाद स्वरूप किया। इसके पूर्व में भी दतिया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मॉं पीताम्बरा पीठ पर भी स्व.किरण फाउण्डेशन के द्वारा सेवा कार्य किया गया और वहां भी श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। इस दौरान इस सेवा कार्य में संस्था किरण फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष डॉ.तनय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही आगामी समय में अन्य स्थानों पर पहुंचकर भी स्व.किरण गुप्ता स्मृति में सेवा कार्य किए जाऐंगें जिससे आमजन को लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ