Music

BRACKING

Loading...

Top News : ऑल इंडिया संपादक संघ की अनूठी मुहिम: देश भर के 53 संपादकों और पत्रकारों को मिला 'राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान


नई दिल्ली / लखनऊ ,मध्य प्रदेश व भारत के सभी पत्रकार  : पत्रकारिता के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले जमीनी पत्रकारों और संपादकों को प्रोत्साहित करने के लिए 'ऑल इंडिया संपादक संघ' (All India Sampadak Sangh) ने एक सराहनीय और अनूठी पहल की है। संघ द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत अब तक देश के विभिन्न राज्यों से कुल 53 कर्मठ संपादकों व पत्रकारों को 'राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान पत्र' (National Editor Gaurav Award) से नवाजा जा चुका है।

छोटे और जमीनी स्तर के पत्रकारों का सम्मान

अक्सर देखा जाता है कि मीडिया जगत में केवल बड़े पदों पर बैठे लोगों को ही मान-सम्मान और मंच मिल पाता है, जबकि धरातल पर काम करने वाले पत्रकार उपेक्षित रह जाते हैं। इसी विसंगति को दूर करते हुए ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी के सदस्य करन कुमार ने बताया कि यह संगठन का कर्तव्य है कि वह अपने लोगों का मनोबल बढ़ाए। यह सम्मान पत्र उनके काम के प्रति संगठन की एक छोटी सी और ईमानदार कोशिश है।

मध्य प्रदेश के गणेश यादव और मनोज कुमार सोनी भी सम्मानित



सम्मानित होने वाले पत्रकारों की सूची में मध्य प्रदेश के छतरपुर से गणेश यादव और शिवपुरी से मनोज कुमार सोनी का नाम प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे से कृष्णमूर्ति जगताप को भी इस राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया गया है। प्रमाणपत्रों में इन सभी के निष्पक्ष, निर्भीक, लोकतान्त्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।

संगठन विस्तार से जुड़ी कुछ शर्त —

संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए संघ ने एक व्यावहारिक व्यवस्था भी लागू की है। इस मुहिम के तहत जो भी सदस्य संगठन में 5 या उससे अधिक नए साथियों को जोड़ता है, उसे संगठन द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इस सम्मान पत्र से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

देश के हर कोने से जुड़े पत्रकार

इस सम्मान समारोह के तहत राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और तेलंगाना जैसे कई राज्यों के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोया गया है।

सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में हेमराज तेली (राजस्थान), लोकेन्द्र कुमार मौर्य (उत्तर प्रदेश), श्याम रानोलिया (मध्य प्रदेश), लिकेश खूंटे (छत्तीसगढ़), संतोष चव्हाण (महाराष्ट्र) और एम. जेफरी जोसेफ (कर्नाटक) सहित कुल 53 मीडियाकर्मी शामिल हैं। ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्य ने सभी सम्मानित साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ