जानकारी के मुताबिक पुरानी शिवपुरी निवासी रविंद्र खेमरिया मुक्ति धाम के सामने एक स्टॉल में चाय, कोल्ड्रिंक्स और परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद होने के बाद अचानक कोल्ड्रिंक्स कंपनी के फ्रिजर का कंप्रेशर फट गया, जिससे दुकान के अंदर आग भड़क उठी। धमाका इतना जोरदार था कि स्टॉल का हिस्सा भी टूट गया।
राहगीरों ने आग की लपटें देखकर तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसी दौरान दुकान संचालक रविंद्र खेमरिया भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।
दुकान संचालक रविंद्र खेमरिया के मुताबिक इस आगजनी की घटना में उन्हें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

0 टिप्पणियाँ