Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर सर्किल जेल में आनंदम कार्यशाला का आयोजन



 संयुक्त कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी श्री जेपी गुप्ता के निर्देशन तथा जेल उप अधीक्षक श्री आर एस पांडे के मार्गदर्शन में आज आनंद विभाग द्वारा सर्किल जेल शिवपुरी के महिला वार्ड में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम के तहत सखी घर कम्युनिटी एवं विपश्यना ध्यान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान आनंदम गतिविधियों और आना-पान ध्यान का परिचय दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सखी घर संस्था की संस्थापक सौम्या चौहान और सचिव मालती जैन ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद ’यादों की पोटली’ और ’हेड, शोल्डर, नी’ जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी भावनाएं साझा कीं और उत्साह का अनुभव किया।कार्यक्रम के अगले चरण में आचार्य श्री सत्यनारायण गोयनका के ऑडियो संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को सजगता और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रेरक आनंदक श्री यादराम वर्मा, कुमारी नीरजा वर्मा और श्री अभय कुमार जैन ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार वितरण और ’जिंदगी मुबारक’ के नारों के साथ उत्साह पूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ