Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : सर्किल जेल शिवपुरी में लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बंदियों और परिजनों को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सहायता

 



 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में आज सर्किल जेल शिवपुरी के मुलाकाती क्षेत्र में 'लीगल एड हेल्प डेस्क' का शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी द्वारा डेस्क का उद्घाटन करते हुए बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों और उनके परिजनों को सुलभ एवं नि:शुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर जेल उपअधीक्षक रामसिरोमणि पाण्डेय सहित लीगल एड डिफेंस काउंसेल पवन कुमार चंदेल, मनीष कुमार जैन, नुपुर राठौर एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) और विशेषज्ञ वकील बंदियों एवं उनके परिवारजनों को मौके पर ही निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराएंगे, जिससे विधिक सहायता की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ