शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे में फरार साइबर ठगी आरोपी की तलाश में पहुंची पिछोर थाना पुलिस का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर एक मकान की छत पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे लेकर अपना पक्ष सामने रखा है।
लिंक पर जा कर देखे पूरा घटना की वीडियो और sdop साहव का व्यान 👇🏻👇🏻👇🏻
https://www.facebook.com/share/v/1Cn7L4NvKQ/?mibextid=wwXIfr
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो करेरा क्षेत्र का है, जहां पुलिस साइबर ठगी मामले के फरार आरोपी दशरथ लोधी की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी देवेंद्र लोधी के मकान में छिपा हुआ है। पुलिस ने काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खोला गया। इसके बाद आमजन की मदद से सीढ़ी लगाकर पुलिस मकान के अंदर पहुंचने का प्रयास कर रही थी।
एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में पुलिस द्वारा किसी के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की गई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक देवेंद्र लोधी ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज वायरल कर पुलिस विभाग को बदनाम करने का प्रयास किया है।
ये है पूरा मामला -
जानकारी के मुताबिक पिछोर पुलिस ने 15 मार्च को कछौआ के जंगल से साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों चंद्रशेखर लोधी, ठाकुर लोधी और भोला लोधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी मोबाइल सिम और नकली अरेस्ट वारंट का इस्तेमाल कर लोगों को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड, क्यूआर कोड और नकली अरेस्ट वारंट बरामद किए गए थे।
इस मामले में दशरथ लोधी को भी आरोपी बनाया गया था, जो तभी से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसी क्रम में पुलिस करेरा स्थित देवेंद्र लोधी के मकान पर पहुंची थी।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब देवेंद्र लोधी की आर्थिक गतिविधियों और संपत्ति की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले तक उसकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन कम समय में उसने मकान और अन्य संपत्तियां खड़ी कर लीं।


0 टिप्पणियाँ