Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी में अवैध पटाखा कारोबारियों पर चला चाबुक; सत्यम साहू और शिवम गुप्ता के ठिकानों से बारूद बरामद



दिनारा एवं मगरौनी में अवैध पटाखा भंडारों पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइकभारी मात्रा में पटाखे जप्तरिहायशी इलाके में था बड़ाखतरा

शिवपुरी, 24 मई 2026: जिले के करैरा क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखों के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले ने दिनारा और मगरौनी में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त किए हैं।

यह पूरी कार्रवाई एसडीएम करैरा अनुराग निगवाल, तहसीलदार करैरा और नायब तहसीलदार मगरौनी के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इन ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई:

 ठिकाना 1 (दिनारा): प्रशासनिक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित दिनारा रेस्ट हाउस के पास 'साहू डिस्पोजल हाउस' पर दबिश दी। यह दुकान सत्यम साहू द्वारा संचालित की जा रही थी। टीम ने दुकान और परिसर की तलाशी लेकर मौके से बोरी अवैध पटाखे बरामद किए।

 ठिकाना 2 (दिनारा): टीम ने दिनारा के मितरयाना बाजार स्थित तालपुरा मोहल्ला में शिवम गुप्ता की दुकान और गोदाम पर छापा मारा। यहाँ घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में 12 स्टार, चकरी और खतरनाक देसी गोला-बारूद का अवैध स्टॉक जमा करके रखा गया था।

 ठिकाना 3 (मगरौनी): इसके अलावा टीम ने मगरौनी में भी एक संदिग्ध स्थान पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा।


घनी आबादी में बारूद रखने पर दी सख्त चेतावनी

एसडीएम करैरा अनुराग निगवाल ने बताया कि घनी आबादी और रिहायशी इलाकों में इस तरह बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे रखना बेहद खतरनाक है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सख्त लहजे में हिदायत दी है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ