शिवपुरी, 24 मई 2026: खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में 'डायरेक्टर बैडमिंटन लीग डबल्स' का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में जिले की करीब 20 टीमों के 40 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा, जो करन और पृथ्वी विरूद्ध धनंजय और युवराज के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए करन और पृथ्वी की जोड़ी ने धनंजय और युवराज को सीधे सेटों में 21-19, 21-16 से शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेताओं को मिले कप और योगा मैट
मैच के समापन पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी (कप) और योगा मैट देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान खेल विभाग के कर्मचारी और कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में रेफरी देवेंद्र शर्मा, रामपाल सिंह महते और स्कोरर सुजीत करोसिया की मुख्य भूमिका रही।
☀️ 15 जून तक चल रहा है समर स्पोर्ट्स कैंप
जिला खेल अधिकारी डॉ. खरे ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच मिलता है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 15 मई से 15 जून 2026 तक जिले के विभिन्न मैदानों (खेल परिसर, पोलोग्राउण्ड, पुलिस लाईन, गांधी पार्क और फिजिकल ग्राउंड) पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कैंप में कैसे लेंभाग?
इस समर कैंप में 8 से 18 वर्ष तक के सभी बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण का समय रोजाना सुबह 6 बजेसे 8 बजे तक तय किया गया है। खेल अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

0 टिप्पणियाँ