जिले में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए 12 जून से 18 जून 2026 तक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 से 14 जून तक जनपद पंचायत बदरवास, नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद, जनपद पंचायत खनियाधाना, नगर परिषद खनियाधाना, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा एवं नगर परिषद बैराड़ में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 15 से 17 जून तक जनपद पंचायत पोहरी, नगर परिषद पोहरी में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 16 से 18 जून तक नगर पालिका शिवपुरी, जनपद पंचायत शिवपुरी, जनपद पंचायत कोलारस, नगर परिषद कोलारस, जनपद पंचायत पिछोर, नगर परिषद पिछोर, जनपद पंचायत नरवर, नगर परिषद नरवर तथा नगर परिषद मगरौनी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस अवधि में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए शिविरों के आयोजन हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रभारी अधिकारी होगे। निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ