मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार 5 जुलाई को अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी।लोकार्पण और भूमिपूजनमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।रोजगार के अवसर और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावाइस परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रमशिवपुरी के स्थानीय पोलो ग्राउंड में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को दोपहर 2.10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहाँ वे पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शिवपुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ