शिवपुरी - जिला कलेक्ट्रेट में हुई ल जनसुनवाई में पहुंचे कोलारस के पूर्व सरपंच इंद्रसेन यादव ने केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद खास माने जाने वाले रसूखदार नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।श्री यादव ने शिकायती आवेदन सौंपते हुए न सिर्फ वित्तीय घोटालों के पुलिंदे खोले, बल्कि प्रशासन और रसूखदारों के गठजोड़ पर भी तीखे प्रहार भी किए ।
सांसद सिंधिया और भाजपा का नाम हो रहा बदनाम
शिकायतकर्ता इंद्रसेन यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए सीधा आरोप लगाया कि कोलारस विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा, गांव-गांव में अवैध रूप से शराब बेचने के कारण ग्रामीणों के बीच आए दिन खूनी संघर्ष और लड़ाई-दंगे हो रहे हैं, जिससे पूरा सामाजिक माहौल खराब हो चुका है। इस काले कारोबार की वजह से क्षेत्र में भाजपा और हमारे लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है।
मीडिया में लगातार प्रकाशन, फिर भी कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन
श्री यादव ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि **क्षेत्र में चल रहे इस अवैध शराब के काले कारोबार और माफियाराज पर स्थानीय व जिला स्तर के समाचार पत्रों एवं मीडिया चैनलों द्वारा लगातार कई बार प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया गया है। लेकिन, इसके बावजूद भी जिम्मेदार आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। खबरों के प्रकाशन के बाद भी कोई ठोस असर या कार्यवाही न होना यह साफ दर्शाता है कि रसूखदारों के आगे सिस्टम पूरी तरह नतमस्तक है।
लोकायुक्त जांच की मांग, अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप
सौपे गए शिकायती दस्तावेज व वीडियो के अनुसार हम आप को बता दे की इंद्रसेन यादव ने साफ कहा है कि इस अवैध धंधे और भ्रष्टाचार की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग से की गई। लेकिन क्षेत्र के अधिकारी पूरी तरह रिश्वतखोरी में डूबे हुए हैं, जिसके कारण आज तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि उन्हें लगातार संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच ग्वालियर व भोपाल लोकायुक्त से कराई जाए
शिकायती आवेदन में खुले भ्रष्टाचार के कई बड़े राज लगभग 400 करोड़ का भूमि घोटाला
श्री यादव दुआरा आरोप लगाये गए की रसूखदारों पर केवल अवैध शराब ही नहीं, बल्कि अरबों रुपये के अन्य घोटाले भी है
करोड़ों की वन भूमि पर कब्जा आरोप है कि ग्राम पारागढ़ में वन विभाग की लगभग 1000 बीघा भूमि (कीमत करीब 400 करोड़ रुपये) पर अवैध कब्जा किया गया है और कागजातों में हेरफेर भी की गई है।
श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताय की गुंजारी नदी सफाई घोटाला:वर्ष 2005 से 2026 तक बिना किसी वास्तविक सफाई के, सिर्फ फर्जी बिलों के सहारे गुंजारी नदी के नाम पर करोड़ों रुपये ठिकाने लगाए गये है
पीएम आवास योजना में खुली लूट आरोप लगाया गया है कि कोलारस नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास (कुटीर) दिलाने के नाम पर गरीब हितग्राहियों से 10-10 हजार रुपये की अवैध वसूली (रिश्वत) की गई और अपात्रों को लाभ दिया गया।
फर्जी नियुक्तियां और जाति प्रमाण पत्र पूर्व अध्यक्ष पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव लड़ने तथा नगर पालिका में बिना योग्यता व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चहेतों को ड्राइवर व अन्य पदों पर नियुक्त करने का भी गंभीर आरोप है।
प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
शिवपुरी कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पूर्व सरपंच के इन तीखे आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
अब जनता देखना चाहती है की शिवपुरी जिले में अबेध कारोबार व भ्रष्टाचार पर हमारे सांसद जी कितना अंकुश लगवाते है ?
शिवपुरी कलेक्टर और जिला प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराता है, या फिर हमेशा की तरह मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ।

0 टिप्पणियाँ