Music

BRACKING

Loading...

अधिक दाम पर शराब बेची तो होगी सख्त कार्यवाही : शिवपुरी में 20 दुकानें पकड़ीं, 9.72 लाख रुपये का जुर्माना ठोका

शिवपुरी। जिले में शासन द्वारा तय दरों की अनदेखी कर महंगे दामों पर शराब बेचने और वित्तीय अनियमितताएं बरतने वाले शराब ठेकेदारों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। आबकारी विभाग ने जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का शोषण करने वाली दुकानों के खिलाफ कुल 20 गंभीर मामले दर्ज किए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में आबकारी विभाग की टीमों ने फुटकर मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय अधिकतम विक्रय मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर शराब बेचने के 16 मामले और न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) से कम पर बेचने के 4 मामले सामने आए।

11 अन्य मामलों में कार्यवाही जारी जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के तहत दर्ज 20 में से 09 मामलों में लाइसेंसियों पर 9 लाख 72 हजार 168 रुपये की शास्ती (जुर्माना) अधिरोपित कर दी गई है। वहीं, शेष 11 मामलों में 11 लाख 56 हजार 33 रुपये के जुर्माने की प्रक्रिया जारी है।

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वाले और उपभोक्ताओं से ओवरचार्जिंग करने वाले शराब ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ