Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जुलाई का राशन नहीं मिला, अब अगस्त का देने की तैयारी; ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम तिलातिली के ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और तीन माह का राशन दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया गया है कि तिलातिली हरिजन मोहल्ला स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 506015 के सेल्समैन क्षेत्रपाल सिंह यादव शासन के निर्देशों के अनुरूप राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की ओर से जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का राशन उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन उन्हें केवल एक माह का ही राशन दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जुलाई माह का राशन नहीं मिला। अब सेल्समैन जुलाई का राशन पोर्टल पर दर्ज किए बिना सीधे अगस्त माह का राशन वितरण करने की बात कह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे जुलाई माह का राशन हड़पने की आशंका है।

ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का राशन नियमानुसार वितरित कराया जाए तथा पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल तहसीलदार से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ