सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही: परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी निलंबित
शिवपुरी। शासकीय कार्यों में लापरवाही और सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण न करने पर प्रशासन द्वारा कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। संभागायुक्त ग्वालियर श्री मनोज खत्री ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी श्री अर्पित वर्मा के प्रस्ताव के आधार पर महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर के परियोजना अधिकारी श्री अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
100 दिवस से अधिक समय से लंबित थीं 468 शिकायतें
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर में कुल 683 शिकायतें लंबित थीं। इनमें से 468 शिकायतें 100 दिवस से भी अधिक समय से लंबित पाई गईं।
इससे पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा की गई समीक्षा में भी शिकायतें पेंडिंग पाई गई थीं और उन्हें जल्द से जल्द निराकृत करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद परियोजना अधिकारी द्वारा शिकायतों के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखाई गई।
निलंबन और नया मुख्यालय
लगातार निर्देशों की अवहेलना और कार्य में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संभागायुक्त ग्वालियर द्वारा परियोजना अधिकारी श्री अरविंद तिवारी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्वालियर संभाग (ग्वालियर) निर्धारित किया गया

0 टिप्पणियाँ