Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा! पोहा ठेला संचालक से की मारपीट, SI को भी चप्पल से मारने दौड़ी


शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। नशे की हालत में दिख रही इस महिला ने न केवल पोहा ठेला संचालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे यातायात थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) पर भी चप्पल तान दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ठेला संचालक से अभद्रता, सामान फेंकने का प्रयास

पोहा ठेला संचालक पप्पू कुशवाह के अनुसार, महिला अचानक ठेले पर आई और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगी। उसने ठेले पर रखा सामान फेंकने की कोशिश की। जब पास के दूसरे ठेले वाले ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो महिला ने हाथ में चप्पल उठा ली और उसके साथ भी बदतमीजी की।

खाकी का भी नहीं रहा खौफ: SI पर तानी चप्पल

हंगामे की सूचना मिलते ही यातायात थाने के SI इंतजार हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी से ही उलझ गई और उन्हें भी चप्पल से मारने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो कैद कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

SI इंतजार हुसैन ने बताया कि घटना के बाद वे कोतवाली गए और महिला पुलिसकर्मी को साथ लेकर दोबारा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला वहां से भाग चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है और मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ