शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चुनाव से पहले प्रदेश में थोकबंद खनिज अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शनिवार देर शाम जारी हुए आदेश में 52 अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। इसी क्रम में शिवपुरी को खनिज अधिकारी के रूप में श्योपुर में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा को पदस्थ किया है, वहीं शिवपुरी खनिज अधिकारी सोनल तोमर का श्योपुर स्थानांतरण किया है। इसके अलावा राजकुमार गुप्ता खनिज निरीक्षक खगरौन को भी शिवपुरी स्थानांतरित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ