Music

BRACKING

Loading...

खेल मंत्री यशोधरा कल शिवपुरी में, करणी सेना विरोध की तैयारी में, एफबी व व्हाट्सएप पर डाली पोस्ट 


 

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 27 सितम्बर 2018 को प्रात: 09 बजे नगर पालिका की सड़कों का भूमिपूजन करेंगी। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। वहीं दूसरी ओर एससीएसटी एक्ट में किए गए बदलावों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली करणी सेना व अन्य संगठन कल खेल मंत्री के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं। इस बावत जिला प्रशासन व खेल मंत्री के समर्थक सतर्क हो गए हैं। वहीं करणी सेना ने व्हाट्सअप पर और एफबी पर कई कमेंट पोस्ट किए हैं जिसमें मंत्री के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि वह विरोध से पीछे नहीं हटेंगे। श्री राजपूत करणी सेना मप्र के इस पोस्ट के बाद यह क्लीयर हो गया है कि जिस तरह से कांगे्रस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध किया गया था वैसा ही खेल मंत्री के समक्ष भी होने के आसार हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ