Music

BRACKING

Loading...

अन्ततः नपाध्यक्ष के प्रयासों से शुरू हुआ कोर्ट रोड़ का कार्य



अन्ततः नपाध्यक्ष के प्रयासों से शुरू हुआ कोर्ट रोड़ का कार्य

तीन दिन पूर्व ही सांसद सिंधिया ने दिये थे कलेक्टर को कार्य शुरू कराने के निर्देश

शिवपुरी- बहुप्रतीक्षित मुख्य मंत्री अधोसंरचना के तहत बनाई जाने वाली शहर की पॉच सड़कों का निर्माण कार्य अंततः कोर्ट रोड़ सड़क निर्माण के साथ ही शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के लगातार प्रयास और पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर वुधवार सुवह शहर की प्रमुख सड़क कोर्ट रोड़ पर जैसे ही जेसीबी ने खुदायी शुरू की बैसे ही स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष को बधाई देने की होड़ लग गई। मौके पर पहुचे नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के साथ सी.एम.ओ. चन्द्र प्रकाश राय तथा ई. ई. शोभाराम शर्मा को जनता की भीड़ ने घेर लिया और  नपाध्यक्ष सहीत नपा अमले को बधाईयां देते हुये अधिकांश लोग यह कहते देखे गये कि अंततः देर आये दुरूस्त आये। गौरतलव है कि शहर के विकास के लिये मुख्य मंत्री अधोसंरचना के तहत लगभग 3 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि से बनायी जाने वाली शहर की एवी रोड़ से मीटमार्केट, कोर्ट रोड़, सर्किट हाउस से रेलवे स्टेशन रोड़, महल वाउन्ड्री से आर्शीबाद हॉस्पीटल कृष्णपुरम रोड़, कस्टमगेट से निचला बाजार रोड़ का कार्य लम्वे समय से रूका पड़ा था जिसके लिये नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह लगातार प्रयास कर रहे थे कि जनता की सुविधा के लिये कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। इसी क्रम में जब उन्होंने क्षेत्रीय सांसद को इस समस्या से अबगत कराया तो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला मुख्यालय पर 22 सितम्वर को आयोजित शहर के विकास कार्या की समीक्षा मींटिग में मामले को गम्भीरता से लेते हुये जिला कलेक्टर सहित जिम्मेदार अधिकारियों को कार्य शीघ्रपूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस पर जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता एवं नपा सी.एम.ओ. ने सांसद सिंधिया को इसी हप्ते कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद वुधवार को कोर्ट रोड पर कार्य शुरू किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुची जनता को शीघ्र ही सभी पॉचो सड़को का कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ