शिवपुरी। एससी एसटी एक्ट के विरोध में कल सपाक्स कार्यकर्ता हाथ में काली फित्ती बांधकर यशोधरा राजे को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान यशोधरा राजे और सपाक्स कार्यकर्ताओं के बीच बड़े सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और यशोधरा राजे ने कुछ कार्यकर्ताओं का हालचाल भी पूछा। सपाक्स कार्यकर्ताओं ने यशोधरा राजे से मुखातिब होते हुए कहा कि महाराज आप हमारी जनप्रतिनिधि हैं और हम विनती करते हैं कि हमारी आवाज को आप उचित मंच पर उठाएं। यशोधरा राजे ने सपाक्स को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। यहां बता दें कि यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी की जनता के हर सुख-दुख में शामिल होती हैं और जनता के प्रति उनका अपनत्व साफ झलकता है

0 टिप्पणियाँ