दतिया। ब्रेकिंग।
बहुउद्देशीय मां रतनगढ़ परियोजना का हुआ शिलान्यास। 2249 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बांध। जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने किया शिलान्यास। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के तीन जिले ग्वालियर, भिण्ड एवं दतिया के कृषक होंगे लाभान्वित।
बहुउद्देशीय परियोजना से 78 हजार 484 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई। इस परियोजना से सेंबढा क्षेत्र की 6 हजार 500 हेक्टेयर भूमि के किसानों को मिलेगा पानी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, सांसद भागीरथ प्रसाद, सेंबढा विधायक प्रदीप अग्रवाल, ग्वालियर विधायक भारत सिंह कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राधेलाल बघेल, मेहगांव विधायक मुकेश चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ