Music

BRACKING

Loading...

देवेन्द्र जैन और वीरेन्द्र रघुवंशी मैदान से होंगे गायब उम्मीदबार बनेंगे आलोक बिंदल


शिवपुरी (मध्‍यप्रदेश) एक तरफ यह भी चर्चा है कि – शिवपुरी ।। भारतीय जनता पार्टी के टिकिट घमासान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व विधायक देवेन्‍द्र जैन को इस बार संगठन से ऐसे संकेत मिले है कि इस पर आप विधानसभा चुनाव से दूर रहकर संगठन में कार्य करेंगे, इससे पूर्व भी देवेन्‍द्र जैन भारतीय जनता पार्टी की जिले की बागडोर कुशलता से संभाल चुके है, और वीरेन्‍द्र रघुवंशी के टिकिट के लिये शिवपुरी विधायक और प्रदेश की नेता जिनकी सहमति के बिना शिवपुरी जिले में इस बार संगठन कोई रिक्‍स लेने के मूड मे नजर नही आ रहा है, और वीरेन्‍द्र रघुवंशी हमेंशा से ही ग्‍वालियर से विधायक रहे श्री जयभान सिंह पवैया की छत्र छाया में शिवपुरी जिले की अपनी राजनीति चमकाना चाहते है जबकि जयभान सिंह पवैया के सामने शिवराज मंत्री मंडल में मंत्री रही श्रीमंत यशोधरा राजे सिधिंया कददावर नेता होने के साथ-साथ प्रदेश की एक मात्र महिला मंत्री ऐसी है जो शिवराज सिंह के मंत्री मंडल में हमेशा से ही क्षेत्र में एक वजनदार और राजमाता की लाडली होने के साथ-साथ यह वर्ष भारतीय जनता पार्टी के लिये इतिहास में राजमाता वर्ष के नाम से जाना जायेगा, ऐसे में वीरेन्‍द्र रघुवंशी जैसे उम्‍मीदवार को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई रिक्‍श लेना नही चाहती जिस धडे से वीरेन्‍द्र रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी में आते है वह धडा कांग्रेसियों को भाजपाई बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी में बनाया गया है, जो कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में बना तो देता है पर टिकिट की जब बारी आती है तो अगर पार्टी उसे टिकिट दे भी दे तो यहॉ की जनता शिवपुरी विधायक के आर्शीवाद के बगैर वोट नही देती और वीरेन्‍द्र रघुवंशी जबसे कांग्रेस छोडकर भाजपा में आये है, वह एक ऐसे ग्रुप में कार्य कर रहे है कि शिवपुरी जिले से भाजपा से उनका टिकिट कभी नही होगा और शिवपुरी विधायक का आर्शीवाद लेने वीरेन्‍द्र रघुवंशी कभी आयेगे नही शिवपुरी विधायक का पूरा फोकस इस बार मात्र एक उम्‍मीदवार श्री आलोक बिंदल के उपर रहता है तो संगठन इस बार आलोक बिंदल पर दाव लगाने के मूड में ज्‍यादा दिखाई देता है क्‍योंकि आलोक बिंदल की साफ सुंदर स्‍वच्‍छ छवि के साथ-साथ श्रीमंत यशोधरा राजे सिधिंया का आर्शीवाद उन्‍हे प्राप्‍त है और वह पिछले कई चुनावों से कोलारस विधानसभा सीट से प्रमुख दावेदार के रूप में प्रयासरत है, इस बार भाजपा से श्री आलोक बिंदल की उम्‍मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है, युवा नेता होने के साथ-साथ वह कोलारस क्षेत्र के स्‍थाई निवासी भी है, जातिगत समीकरण के हिसाब से भी आलोक बिंदल एक निरविवाद नाम है, जो अंतिम समय में इस बार कोलारस से सामने आयेगा और शिवपुरी विधायक के आर्शीवाद से विधानसभा का आलोक बिंदल दीदार करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ