जगमोहन सिंह सेंगर पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह जी का जन्म 3 मार्च 1964 को हुआ बालकाल से ठाकुर बाबा मंदिर के निर्माण में जुट गए एवं बाल्यकाल से ही समाज सेवा में जुटने वाले जगमोहन सिंह सेंगर काफी दबंग ईमानदार छवि वाले व्यक्ति रहे हैं. कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शीतल प्रकाश जैन के कहने पर शामिल हुए. शीतल प्रकाश जैन कांग्रेस नेता के साथ उन्होंने पार्टी में काफी काम किया एवं राजनीतिक रूप से शीतल प्रकाश जैन के साथ जुड़े रहे.वार्ड क्रमांक 8 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते व वार्ड में अनेक निर्माण कार्य करवाएं ,जिससे इनकी लोकप्रियता बढ़ती गई 1994 में कांग्रेस का टिकट के पी सिंह ने वार्ड 12 से नगरपालिका पार्षद के लिए दिलवाया ,जिसमें यह विजई रहे. कांग्रेस पार्टी से मैंडेट नरेंद्र भोला को उपाध्यक्ष के लिए मिला था किंतु कांग्रेसी पार्षदों ने जगमोहन सिंह सेंगर को उपाध्यक्ष के लिए चुना. नगर पालिका उपाध्यक्ष रहते हुए जनसेवा शहर के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जनता में ईमानदार उपाध्यक्ष की छवि होने के कारण काफी लोकप्रियता प्राप्त की ,उपाध्यक्ष के कार्यकाल में केपी सिंह से जुड़े रहने वाले, जनता की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए जनता ने मांग की.कांग्रेस के टिकट नहीं दिए जाने के कारण एवं जनता के विशेष आग्रह पर निर्दलीय चुनाव अध्यक्ष के लिए लड़े जगमोहन अध्यक्ष के चुनाव में काफी अच्छे मतों से विजई हुए.प्रदेश में निर्दलीय उम्मीदवारों में सबसे अधिक मतों से जीतने का इन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया. अध्यक्ष के कार्यकाल में मणि खेड़ा परियोजना सीवर लाइन प्रोजेक्ट इन के ही कार्यकाल में शुरू हुए. इनके कार्यकाल में इन दोनों योजनाओं ने काफी काफी गति पकड़ी किंतु चुकी कार्यकाल इनका कम रह गया था, इस कारण योजनाएं में इनकी पकड़ ढीली हो गई इस कारण दूसरे अध्यक्ष के कारण ये योजनाएं खटाई में पड़ गई. शहर में सड़कीकरण , बेरोजगारों को दुकानें व्यापक पैमाने पर बनाई गई. इन्होंने नगर पालिका के कब्जे की जमीनों को भी मुक्त करवाया, पार्कों का निर्माण करवाया ,जादव सागर की सफाई व्यापक स्तर पर करवाई ,एवं लगभग 100 बेरोजगार लोगों को नगर पालिका में रोजगार दिया. आधुनिक नगर पालिका बनाने में योगदान दिया आजकल जो नगर पालिका में आधुनिक संसाधन है ,वह जगमोहन सिंह सेंगर की ही देन है इसके पश्चात ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में जुड़ गए कार्य करने लगे.़
ईमानदार छवि के जगमोहन सिंह सेंगर शिवपुरी विधानसभा में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी बहुत अच्छी पकड़ है ग्रामीण भाइयों के लिए अक्सर इनको कार्यालयों में साथ देते हुए देखा जा सकता है विधानसभा का चुनाव जनता की मांग पर ही लड़ने का विचार रखते हैं कांग्रेस पार्टी ने एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर शिवपुरी विधानसभा से इनको मौका दिया तो जनता के कहने पर यह दमदारी से लड़ेंगे.
Share this:
0 टिप्पणियाँ