Music

BRACKING

Loading...

बड़ी खबर- पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. गुलाब सिंह ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल



शिवपुरी। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ माने जाने वाले मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा ने भाजपा को छोड़ कर बीएसपी का दामन थाम लिया। इसके बाद आज भाजपा को दूसरा झटका उस समय लगा जब


पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ गुलाब सिंह किरार भी ने भाजपा को छोड़ कर  कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया और वह कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां बता दें कि डॉक्टर गुलाब सिंह किरार भाजपा में रहकर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ