Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव आज मॉ बलारी माता के भक्तगणो द्वारा कलेक्टर महोदया को दिया गया ज्ञापन राज्यपाल महोदय के नाम


October 03, 2018  शिवपुरी


शिवपुरी( मध्य प्रदेश) शिवपुरी शिवपुरी जिले के आस्था का केंद्र मां बलारी मैया के मंदिर का रास्ता ग्राम करही फॉरेस्ट बेरियल पर रास्ता रोक दिया गया है. आज सुबह जब भक्त गण मंदिर पर दर्शन करने जाने के लिए निकले तो फॉरेस्ट चौकी पर बताया गया कि शिवपुरी जिले की c.c.f. के कहने पर हमने मंदिर का रास्ता बंद किया है. मैं समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी को बताना चाहता हूं कि मां बलारपुर का मंदिर हमारे शिवपुरी जिले में अत्यधिक आस्था का केंद्र है लाखों की संख्या में भक्तों माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं पर जब भी नवरात्रि के समय आने को होता है फॉरेस्ट कार्यालय हमेशा इस मंदिर के दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को बेवजह रोकता है और तमाम तरह के नियम कायदे कानून इन भक्तों के लिए बना दिए जाते हैं. पर वही फॉरेस्ट कर्मी जब जंगल की लकड़ियां और पत्थर निकलवा कर बाजार में बिक बातें हैं .तब इन के नियम कायदे कानून कहां जाते हैं यह समझ में नहीं आता.

शिवपुरी जिला एवं आसपास के जिलों के नागरिकों की प्रमुख् जन आस्‍था का केन्‍द्र शक्तिपीठ मॉ बलारी के दर्शन्‍ करने से बल एवं तानाशाही पूर्वक वन विभाग द्वारा रोके जाने से लाखो भक्‍तो की भावनायें आहत होने पर मंदिर परिसर की विशाल गौशाला की गौमाताओं को वन कर्मियों द्वारा परेशान करने से भक्‍तों मे अत्‍यधिक रोष व्‍याप्‍त होने एवं वन कर्मियो के दुर्व्‍यवहार करना अमानवीय पूर्ण भी है । और पूर्व में भी इस प्रकार के क़त्‍य वन विभाग द्वारा कई बार किये गये हर बार भक्‍तों एवं श्रद्वालुओं द्वारा जब आंदोलन किया गया तब उसके पश्‍चात से हम श्रद्वालुओं को शक्तिपीठ पर जाने दिया गया ऐसा बार बार क्‍यों श्रद्वालुओं को मंदिर परिसर मे जाने से बेवजहह रोक टोक कर परेशान करना प्रारंभ कर दिया गया है । इसके कारण सभी भक्‍तों एवं श्रद्वालुओं में भारी आक्रोश है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ