03 10 2018 शिवपुरी
शिवपुरी, 03 अक्टूबर 2018/ खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज स्थानीय कम्युनिटी हाॅल शिवपुरी में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमती सिंधिया ने सफाई कामगारों के साथ सामूहिक भोज किया। इस मौके पर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजू बाथम, पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सफाई कामगार आदि उपस्थित थे।
श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कार्य का सुपर विजन करने वाले दरोगाओं को प्रतिस्पर्धा की भावना से सफाई का कार्य करना चाहिए। ऐसे दरोगा जिनके क्षेत्र में बेहतर सफाई का कार्य होगा, उन्हें सम्मानित किया जायेगा। श्रीमती सिंधिया ने इस मौके पर संबल योजना के तहत चार प्रकरणों में प्रत्येक में दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदाय की। जिसमें स्व. नरेश खटीक की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती नीता खटीक को दो लाख, स्व. रम्बो बेगम के निधन पर उनके पति श्री रफीक खान को दो लाख, स्व. जगदीश प्रसाद जैन की मृत्यु पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रभा जैन को दो लाख और स्व. राजू महौर उर्फ राजकुमार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रानी महौर को दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में सफाई दरोगा, सफाई मेट, सफाई कर्मी, वाहन चालक, सहायक एवं पार्क प्रभारी द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ