Music

BRACKING

Loading...

भाजपा की रायशुमारी में अधिकतर पुराने नाम सामने आए

 

 

शिवपुरी,। शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी में मंगलवार को प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की गई। रायशुमारी का यह काम मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। भोपाल से रायशुमारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी के नेता दिलीप पटेरिया और रायसिंह सेंधव को शिवपुरी में रायशुमारी के लिए भेजा है। इस रायशुमारी में मुख्य बात यही रही कि अधिकतर नाम पुराने ही सामने आए हैं। इसके पीछे कारण यह था कि जिन कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया था उनमें अधिकतर विधानसभा टिकट मांग रहे नेताओं के ही लोग इसमें शामिल थे। चिंहित लोगों को ही इस रायशुमारी में आमंत्रित किया गया था। आम कार्यकर्ता को इससे दूर रखा गया। मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में एक कमरे में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारी और मंडल के नेताओं से चर्चा की और उनसे संबंधित विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नाम पैनल के रूप में मांगे। शिवपुरी विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की मांग खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की रही। रायशुमारी के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया के अलावा भाजपा से टिकट की लाइन में ओमी जैन, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, भरत अग्रवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, धैर्यबर्द्धन शर्मा सहित और भी कई नाम रायशुमारी के दौरान चर्चा में रहे। इसके अलावा करैरा विधानसभा से सबसे ज्यादा चर्चा में नाम पूर्व विधायक रमेश खटीक का सामने आया है। रमेश खटीक की जोरदारी से कई कार्यकर्ताओं ने पैरवी की। इसके अलावा ओमप्रकाश खटीक का भी नाम कई लोगों ने लिया। वहीं कोलारस विधानसभा सीट के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र जैन उनके छोटे भाई जितेंद्र गोटू और पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, कल्याण यादव , विपिन खेमरिया, आलोक बिंदल के नाम चर्चा में रहे। पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी, नरेंद्र बिरथरे, राघवेंद्र शर्मा, के नाम प्रमुख तौर से रायशुमारी के दौरान सामने आए। पोहरी सीट पर रायशुमारी में विधायक प्रहलाद भारती का नाम चर्चा में रहा। इसके अलावा नरेंद्र बिरथरे, दिलीप मुदगल सहित दूसरे लोगों के नाम भी चर्चा में आए। क्या कहते हैं सदस्य हमने शिवपुरी जिले की पांचों सीट पर रायशुमारी की। इसमें प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से चर्चा में उनसे नाम लिए। अब यह नाम हम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को देंगे। रायसिंह सेंधव सदस्य, रायशुमारी टीम भाजपा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ