Music

BRACKING

Loading...

BREAKING- शराब के नशे में धुत आरोपी ने युवक को मारी गोली, हालात गंभीर ग्वालियर रेफर




शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ठाकुर पुरा क्षेत्र में एक शराबी युवक ने एक युवक गोली मार दी गोली युवक के पेट में लगी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था यहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। वही आरोपी शराब के नशे में इतना धुत था कि गोली चलाकर भागते हुए गिरने की वजह से वो भी घायल हो गया बताया जा रहा है कि इसका भी इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार दीपक जाटव उम्र 24 साल निवासी ठाकुर पुरा अपने घर के बाहर घूम रहा था। तभी वहां शराब के नशे में धुत पवन जाटव आ गया और दीपक को देखकर गाली गलौज करने लगा। जब दीपक ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने कट्टे से उसपर निशाना लगाकर फायर ठोक दिया। गोली की आवाज सुनकर दीपक के परिजन दौड़े शराब के नशे में धुत पवन जाटव भागने लगा भागते हुए आरोपी गिर पड़ा और घायल हो गया दीपक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया, खबर यह भी आ रही है कि घायल दीपक के परिजनों ने पवन जाटव को पकड़ कर उसकी जमकर कुटाई की। परिजन घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रेफर किया गया। आरोपी पवन जाटव को भी चोटें आई हैं। उसका भी इलाज शिवपुरी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ओर झगड़े की वजह पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ