Music

BRACKING

Loading...

प्यार के लिए जापान की राजकुमारी ने राजपाट त्याग दिया | WORLD NEWS

29 OCTOBER 2018



टोक्यो। जापान की राजकुमारी अयाको ने आम आदमी से शादी करने के लिए शाही दर्जा छोड़ दिया। 28 वर्षीय अयाको ने सोमवार को यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ केई मोरिया (32) के साथ शादी रचाई। मोरियो शिपिंग कंपनी निप्पन यूसेन में काम करते हैं।

अयाको जापान के सम्राट अकिहितो के दिवंगत चचेरे भाई प्रिंस ताकामाडो की तीसरी बेटी हैं। अयाको ने शादी समारोह में विशेष पारंपरिक परिधान किमोनो और मोरियो ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था। जापान के शाही परिवार के सदस्य पिछली तीन पीढ़ियों से अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं।

सम्राट अकिहितो पहले युवराज थे जिन्होंने आम लड़की मिचिको से शादी की थी जो बाद में जापान की महारानी बनीं लेकिन जापान के उत्तराधिकार कानून के तहत शाही परिवार की लड़कियों को आम आदमी से शादी करने पर अपना शाही दर्जा छोड़ना पड़ता है।

शाही परिवार के घटते सदस्यों को देखते हुए शाही परिवार उत्तराधिकार कानून में बदलाव की मांग उठ रही है। फिलहाल शाही परिवार में चार पुरुष उत्तराधिकारी हैं। क्राउन प्रिंस नारुहितो अगले साल गद्दी छोड़ रहे सम्राट अकिहितो की जगह लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ