
मध्य प्रदेश में कमलनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका हैं। इस समारोह में मध्य प्रदेश में सज्जन वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। सज्जन वर्मा सोनकच्छ सीट से विधायक चुने गए हैं। वहीं शाजापुर सीट से विधायक हुकुम सिंह कराड़ा ने भी कैबिनेट पद की शपथ ली। हुकुम सिंह कराड़ा लगातार पांचवी बार विधायक चुन कर आए हैं। इनके अलावा, दिग्विजय सिंह के करीबी डॉक्टर गोविंद सिंह राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विजयलक्ष्मी साधौ ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। वियजलक्ष्मी साधौ महेश्वर से विधायक बनी हैं। 33 साल से वे राजनीति में सक्रिय रही हैं। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, पूर्व राज्यसभा सदस्य और मंत्री रही हैं। लंबा राजनीतिक अनुभवन, राजनीतिक परिवार और कई विभागों में मंत्री रहना उनकी ताकत मानी जाती है।
वहीं कमलनाथ के करीबी बाला बच्चन भी मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बन गए हैं। इसके पहले ये चार बार विधायक और इसी दौरान स्वास्थ राज्यमंत्री रह चुके हैं। सत्ता और संगनठ में कई बड़े पदों पर रहने से उन्हें खासा अनुभव है। चुनाव मैनेजमेंट में भी बच्चन माहिर माने जाते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग के शिक्षा प्राप्त की है।

तुलसीराम सिलावट भी मंत्री बने। आपको बता दें कि तुलसी सिलावट सांवरे से विधायक हैं। सिलावट पहले मंत्री रह चुके हैं, उनकी कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। वे लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। अपनी राजनीतिक अनुभव और लोगों से जुड़ाव को उनकी ताकत कहा जाता है। सिलावट ने एमए, एएलबी की शिक्षा प्राप्त की है।
भोपाल उत्तर से विधायक आरिफ अकील भी मंत्री बने। प्रदीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं हर्ष यादव, लाखन सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह राठौर, सज्जन सिंह वर्मा, ओंकार सिंह मरकान, डॉ प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रियव्रत सिंह, जबलपुर पूर्व से विधायक लखन घनघोरिया, तरूण भानोट, बमौरी से विधायक महेंद्र सिसोदिया, सुरेंद्र सिंह बघेल, ग्वालियर से विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, पीसी शर्मा, सचिन सुभाष यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली
उमंग सिंघार ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उमंग सिंघार ने गंधवानी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। ये सिंधिया के करीबी मानें जाते हैं और पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
0 टिप्पणियाँ