Music

BRACKING

Loading...

सुप्रीम कोर्ट हमें सौंप दे अयोध्या विवाद, हम 24 घंटे में सुलझा देंगे:

CM YOGI ADITYANATH @ AYODHYA DISPUTE

27 JANUARY 2019



नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट (SUPREME COURT) विवादास्पद ढांचे (AYODHYA DISPUTE) पर जल्द ही कोई फैसला (DECISION) करें, अन्यथा हम इसे 24 घंटे के भीतर सुलझा लेगी। उन्होंने कहा, 'अगर अदालत फैसला नहीं कर सकती है, तो हम इसे आगे बढ़ाएंगे। हम राम जन्मभूमि विवाद के मुद्दे को 24 घंटे में सुलझा लेंगे।

INDIAN TV के एक शो में योगी ने यह भी कहा कि फैसले में कोई और देरी केवल नागरिकों को निराश करेगी। उन्होंने कहा, 'यदि कोई अनावश्यक विलंब होता है, तो संस्थान लोगों का विश्वास खो सकते हैं।' सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि इससे लोगों के धैर्य और विश्वास पर संकट पैदा हो रहा है।'

INDIAN EXPRESS की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'अगर अयोध्या विवाद को सुलझा लिया जाए तो ट्रिपल तालक पर प्रतिबंध भी लागू हो जाएगा, भारत में तुष्टीकरण की राजनीति हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राम मंदिर मुद्दे पर अपने विचार साझा किए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था 'मामला न्यायपालिका के समक्ष है, इसे पूरा होने दें और एक बार न्यायपालिका से आने के बाद, जहां भी सरकार की जिम्मेदारी शुरू होती है, हम सभी प्रयास करने के लिए तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ