Music

BRACKING

Loading...

ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के सहायतार्थ मुस्तैद रहे राजस्व अमला

राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित किसानों के हित में मुस्तैद रहने के निर्देश दिये हैं। श्री राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि के कारण हुई क्षति की पूर्ति के लिए तत्काल नियमानुसार राहत की कार्रवाई करें।

राजस्व मंत्री ने समस्त जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जिलों में उपलब्ध राहत राशि के अलावा राज्य से भी आवश्यक आवंटन जिलों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाया जायेगा। राजस्व मंत्री ने कहा है कि ग्रामीणों क्षेत्रों में पदस्थ राजस्व अमले द्वारा क्षति के आकलन और आवश्यक सहायता के कार्य को बिना विलंब पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ