INDORE MP NEWS
14 JANUARY 2019
इंदौर। चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ रविवार रात को लाभ मंडपम में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरते समय गिर गईं। इससे उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उनका पैर वायर में उलझ गया था। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी मिलने के बाद शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य पार्टीजन उनसे मिलने पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ गार्डन में एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। जहां मंच से उतरते समय उनका पैर वहां पड़े वायर में फंस गया और वे हाथ के बल गिर पड़ीं।
उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे में पाया कि उनका हाथ फैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर राघवेंद्र सिंह सहित एमवाय हॉस्पिटल के अधीक्षक कई बड़े डॉक्टर और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और उनसे चर्चा की।

0 टिप्पणियाँ