शिवपुरी, 24 जनवरी 2019
नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा ग्राम रातौर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती बनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री महन्तराम रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती हेमलता जाटव, विशेष अतिथि श्री मुकेश शाक्य, नेहरू येवा केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, कार्यक्रम संयोजक वीरांगना महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती बबीता कुर्मी, योगेश शाक्य, विनय पाल द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण कर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री महन्तराम रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है, युवा यदि उनके जीवनशैली व उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं, तो वह भी देश के लिए महान व्यक्ति बन सकते है।
नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, कवियों लेखकों व अन्य विचारकों की जीवनशैली के बारे में ग्रामीण युवाओं को जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि वह नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर ग्राम के विकास में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा मण्डलों की टीमों को खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती बबीता कुर्मी ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ