Music

BRACKING

Loading...

पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत मलकीत सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

भोपाल 30 January 2019
पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत मलकीत सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल भोपाल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद सिंधिया के समक्ष ली सदस्यता।
सूत्रों के अनुसार भाजपा अपनी लोकसभा तैयारियों के तहत कांग्रेस के सिंधिया सहित बड़े नेताओं को घेरने का अभी प्लान ही बना रही थी कि इससे पहले ही कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर एक ऐसा तीखा प्रहार किया है कि भाजपा तिलमिला गई है।
दरअसल सिंधिया ने अशोकनगर, गुना और शिवपुरी क्षेत्र के भाजपा नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया। वे इनको लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।इसमें भाजपा के पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और राजकुमार यादव शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह संधु व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत कौर के साथ चार सरपंच व चार पूर्व सरपंच भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों पूर्व विधायक व संधु भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।
इधर,सीएम के चेंबर में सिंधिया और सीएस… वहीं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के पहले ग्वालियर-गुना संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर मॉडल प्रोजेक्ट पेश किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ