Music

BRACKING

Loading...

भाण्डेर तहसील के सभी किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ - विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया भाण्डेर में 14 हजार 154 किसानों का हुआ पंजीयन ।

दतिया न्यूज़। मोनू साहू
भाण्डेर तहसील के सभी किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ - विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया ।

भाण्डेर में 14 हजार 154 किसानों का हुआ पंजीयन 
दतिया | 27-फरवरी-2019
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत आज भाण्डेर तहसील में जनपद पंचायत के प्रांगण में फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया उपस्थित रही। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कांग्रेस श्री नाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री केसरी चौधरी, जनपद पंचायत सेवढ़ा अध्यक्ष श्रीमती यशोदा परिहार, श्री संजीव यादव, श्री राकेश पटैल, श्री दीपक मंहत, श्री विनोद यादव, श्री राधेश्याम गोस्वामी, श्री जगदीश पाराशर, श्री नरेन्द्र यादव, श्री रामस्वरूप श्रीवास्तव, श्री रामू गुर्जर, जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष भार्गव, जनपद पंचायत भाण्डेर सीईओ श्री गिर्राज दुबे, सीएमओ नगर पालिका श्री नरेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया द्वारा उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने चुनाव के पूर्व वचनपत्र में जो वायदे किए थे। वह हर हालत में पूरे होंगे उसी की एक कड़ी में आज फसल ऋण माफी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान भाईयों एवं गरीबों की सरकार है। वह हर संभव किसान भाईयों की समस्याओं का निराकरण करेगी। हमारी सरकार ने आगामी दिनों में किसानों को पेंशन का प्रावधान करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने अपने वचनपत्र के हिसाब से कई विन्दुओं पर युद्ध स्तर पर कार्यवाही कराना प्रारंभ कर दी है। जिसके तहत् मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अब 51 हजार रूपये कर दिए है। जो कि किसी भी गरीब एवं किसान भाई की बच्ची की शादी पर सीधे बच्ची के खाते में पहुंचेगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाहर सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा फीजूल खर्ची पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे जो पैसा बचेगा वह किसान भाईयों के काम में आयेगा हमारी सरकार ने किसान भाईयों की समस्याओं को देखते हुए उनके हित में कार्य करने का सोचा है। हमारी सरकार किसानों के ऊपर किसी भी प्रकार का ऋण देखना नहीं चाहती है। वह चाहती है कि किसान भाई अपने स्तर से ऊपर उठ सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो आप लोग हमारे कार्यकर्ताओं को एवं हमें बताए हम आपको किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होंने देंगे।
    कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिन किसानों ने समय पर ऋण चुका दिया था उन्हें ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री केसरी चौधरी एवं श्री रामचंद्र श्रीवास्तव, श्री रामू गुर्जर तथा श्री नरेन्द्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ