Music

BRACKING

Loading...

2 एवं 3 मार्च को लगेंगे मतदाता शिविर : नाम जोड़े जायेंगे ।

2 एवं 3 मार्च को लगेंगे मतदाता शिविर : नाम जोड़े जायेंगे 
दतिया | 27-फरवरी-2019 भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के दिनांक 22 फरवरी 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची में नाम सम्मलित होने से वंचित ऐसे मतदाता जो 1 जनवरी 2019 का अर्हता आयु पूर्ण करने वाले, मतदाताओं के लिए दिनांक 2 मार्च एवं 3 मार्च 2019 को जिले के समस्त 691 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
    शिविर में बीएलओ के साथ बीएलए भी उपस्थित रहेंगे साथ ही समस्त जिले के समस्त मतदाताओं से अपेक्षा की जाती है कि वह मतदाता सूची का परीक्षण कर लें यदि उनके सम्मिलित नाम आदि के संबंध में कोई त्रृटि हो तो निर्धारित प्रपत्र बीएलओ को प्रस्तुत करें, साथ ही जिले में पदस्थ समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार पात्रतानुसार मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करायें एवं ऐसे मतदाता जो एक स्थान से अधिक स्थान पर दर्ज है तो स्वयं अपना नाम एक स्थान से निरासन हेतु निर्धारित प्रारूप 7 बीएलओ को प्रस्तुत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ