13 फरवरी 2019
कलेक्टर ने जनसुनवाई में 201 आवेदकों की सुनी समस्यायें
कलेक्टर ने जनसुनवाई में 201 आवेदकों की सुनी समस्यायें
शिवपुरी, 12 फरवरी 2019 राज्य शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आये आवदकों को सह-सम्मान कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के साथ सुना और जनसुनवाई में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 201 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर सहित जिलाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ