13 फरवरी 2019
3 लाख 84 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया मीजल्स, रूबेला का टीका
3 लाख 84 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया मीजल्स, रूबेला का टीका
शिवपुरी, 12 फरवरी 2019शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियां से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत दिवस की स्थिति में जिले के 8 विकासखण्डों में कुल 3 लाख 84 हजार 306 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका (वैक्सीन) लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्स, रूबेला का टीकाकरण विकासखण्ड वार किया गया। विकासखण्ड बदरवास में 40854, करैरा में 44993, खनियांधाना में 46047, कोलारस में 34578, नरवर में 42079, पिछोर में 42914, पोहरी में 46291, सतनवाड़ा में 32596 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 53954 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ