Music

BRACKING

Loading...

लोकसभा निर्वाचन 2019 प्रशिक्षण कलेण्डर जारी ।

लोकसभा निर्वाचन 2019 प्रशिक्षण कलेण्डर जारी 
शिवपुरी | 26-फरवरी-2019
    लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों का प्रस्तावित कलेण्डर जारी किया गया है। कलेण्डर में अधिकारी सौंपे गए दायित्वों के तहत संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण निर्धारित तिथि तक सम्पन्न कराएगें।
    प्रस्तावित प्रशिक्षण कलेण्डर के अनुसार स्वीप पार्टनर्स विभाग, ईएलसी, चुनाव पाठशाला एवं दिव्यांग मित्रों का प्रशिक्षण 27 फरवरी 2019 को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन व्यय निगरानी के अंतर्गत गठित विभिन्न दलों का प्रशिक्षण 01 मार्च 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में, वेब कॉस्टिंग हेतु प्रशिक्षण दो सत्रों में 02 मार्च 2019 को शा.पीजी कॉलेज शिवपुरी में, विभिन्न आईटी एप्लीकेशन के लिए आईटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण 03 मार्च 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में, पोस्टल बेलेट प्रशिक्षण दो सत्रों में 08 मार्च 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में, राजनैतिक दलों की वर्कशॉप 10 मार्च 2019 को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में, मीडिया की वर्कशॉप 11 मार्च 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में, मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रथम 12 मार्च 2019 को विधानसभा मुख्यालयों पर, 15 मार्च को मतदान दल प्रशिक्षण विधानसभा मुख्यालयों पर एवं मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शा.पीजी कॉलेज शिवपुरी में, ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी प्रशिक्षण (रेण्डमाईजेशन, कमीशनिंग सहित प्रशिक्षण) 16 मार्च 2019 को शा.पीजी कॉलेज शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
    इसी प्रकार माईको ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 02 अप्रैल 2019 को शा.पीजी कॉलेज शिवपुरी में, मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 09 एवं 12 अप्रैल 2019 को विधानसभा मुख्यालयों पर तथा गणना अभिकर्ता का प्रशिक्षण विधानसभा मास्टर ट्रेनर द्वारा विधानसभा मुख्यालयों पर दिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ