Music

BRACKING

Loading...

मंत्री श्री यादव ने किसानों को दिये 35.86 करोड़ के ऋण माफी प्रमाण-पत्र

कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव सोमवार को सागर जिले के देवरी एवं केसली विकासखण्ड में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में शामिल हुए। देवरी में 6090 किसानों को प्रथम चरण में 19 करोड़ 44 लाख रुपये और केसली में 3827 किसानों को 16 करोड़ 42 लाख रुपये के ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने शपथ लेते ही पहला निर्णय किसानों के ऋण माफ करने का लिया था, जिसे निरंतर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋण की राशि जमा कर चुके किसानों का अप्रैल माह तक पुनः लिया गया ऋण भी माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक भी सुपात्र किसान योजना के लाभ से वंचित नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ